Tata Punch Facelift SUV: टाटा मोटर्स अपनी एंट्री लेवल की Punch SUV को अब नए अवतार में लाने की तैयारी कर रहा है। अगर आप एक SUV लेने की सोच रहे हैं जो कॉम्पैक्ट साइज में आने के साथ-साथ बजट फ्रेंडली भी रहे तो टाटा पंच फेसलिफ्ट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है, जिसे कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। दरअसल इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिससे मौजूद Punch SUV के मुकाबले मिलने वाले अपग्रेड की काफी जानकारी प्राप्त हुई है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको टाटा पंच फेस लिफ्ट के नए डिजाइन अपडेट्स फीचर और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के बारे में सारी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं तो अंत तक आर्टिकल को अवश्य पढ़ें।
Tata Punch Facelift SUV डिज़ाइन
Tata Punch Facelift की डिजाइन के बारे में अगर बात करें तो मौजूदा मॉडल से थोड़े बहुत बदलाव इसके डिजाइन में किए गए हैं जिसमें एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी आपको बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो कि पंच ईवी से इंस्पायर होंगे। फ्रंट में एक नई एलइडी डीआरएल सिग्नेचर, अपडेटेड हेडलैंप्स और नया बंपर मिलने की उम्मीद है तो वहीं रियर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
Tata Punch Facelift SUV परफॉरमेंस और इंजन
Tata Punch Facelift नए अवतार में आने वाली है जिसमें मौजूदा वर्जन की तरह ही 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि 87.8 Ps की पावर और 115 Nm का पीक टॉक जनरेट करने में सक्षम होगा। इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जुड़ा होगा। तो हाईवे हो या फिर शहरी इलाका सभी जगह यह जबरदस्त परफॉर्मेंस देने को तैयार होगी।

Tata Punch Facelift SUV सेफ्टी फीचर्स
Tata Punch Facelift में सेफ्टी के मकसद से भी कई सारे फीचर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इस SUV में 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टिड टेल लाइट, रियर पार्किंग सेंसर, नए अलॉय व्हील्स के अलावा और भी कई सारे जरूरी सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
Tata Punch Facelift SUV लॉन्च डेट
अब अगर बात की जाए Tata Punch Facelift SUV की लॉन्च के बारे में तो हालांकि आधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ऐसी उम्मीद है कि इस SUV को दिसंबर 2025 या फिर 2026 की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया सकता है।
Tata Punch Facelift SUV कीमत और मुकाबला
अब बात आती है Tata Punch Facelift SUV की कीमत के बारे में तो हम आपको बता दें हालांकि टाटा मोटर्स (Tata Motors) की ओर से कोई आधिकारिक कीमत की अभी तक घोषणा नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 6 से 7 लाख रुपए से शुरू होने की उम्मीद है वहीं ये SUV इस कीमत में आकर निशान मैग्नेट, हुंडई एस्टर जैसी अफॉर्डेबल SUV से जबरदस्त मुकाबला करेगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई Tata Punch Facelift SUV 2025 की जानकारी मीडिया स्त्रोतों के माध्यम से दी गई है किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के पूर्व उसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट या नजदीकी डीलर से अवश्य संपर्क करें और इसी प्रकार की खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे TaazaHalchal को सब्सक्राइब करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।
Read More –
- Odysse Vader इलेक्ट्रिक बाइक स्मार्ट फीचर्स और 125km रेंज के साथ पेश हुई, कीमत सिर्फ ₹1.62 लाख
- Mahindra Thar 3-Door Facelift 2025 नए अपडेट्स के साथ जल्द होगी लॉन्च जानें इसके फीचर्स और कीमत
- Skoda Elroq SUV सिंगल चार्ज पर 500Km रेंज के साथ जल्द होगी लॉन्च
- VinFast VF6 And VF7 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स, रेंज और बुकिंग की पूरी जानकारी
- Citroen Basalt X स्टाइलिश डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
- TVS Apache RTR 160 4V बनी हर युवा राइडर की पहली पसंद जो दिल को छू ले
- TVS Ntorq 150 Launch: टीवीएस ने लॉन्च किया नया स्कूटर Ntorq 150, जानें शानदार फीचर्स और कीमत
- 90kmpl के माइलेज वाली Hero Splendor 125 अब सिर्फ ₹2500 की EMI पर ले जाइये घर
- TVS Ntorq 160 स्कूटर भारत में 4 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत