The Bads Of Bollywood Screening: किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बॉलीवुड में डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर लिया है। आर्यन खान ने अपनी पहले वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2025 को रिलीज की है। आपको बता दें शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने फिलहाल एक्टिंग की जगह कैमरे के पीछे काम करना चुना है और अपनी इस नई शुरुआत से सबको चौंका दिया है।
The Bads Of Bollywood Screening
इस खास मौके पर मुंबई में एक शानदार प्रीमियर भी रखा गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे और अम्बानी परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। आर्यन खान की डेब्यू सीरीज को देखने के लिए कई फेमस एक्टर्स पहुंचे और कैमरों ने उनके फैशन और लुक्स को भी खूब कैप्चर किया।
The Bads Of Bollywood Cast
Cast | Role |
---|---|
Lakshya Lalwani | Aasmaan Singh (Lead Outsider) |
Sahher Bambba | Karishma Talwar (Lead Heroine) |
Bobby Deol | Ajay Talwar (Karishma’s Father) |
Raghav Juyal | Parvaiz (Aasmaan’s Best Friend) |
Anya Singh | Sanya (Aasmaan’s Manager) |
Mona Singh | Mrs. Neeta Singh (Aasmaan’s Mother) |
Vijayant Kohli | Mr. Rajat Singh (Aasmaan’s Father) |
Manoj Pahwa | Mr. Avtaar Singh (Aasmaan’s Uncle) |
Gautami Kapoor | Anu Talwar (Karishma’s Mother) |
Rajat Bedi | Jaraj Saxena |
Manish Chaudhari | Freddy Sodawallah |
Arshad Warsi | Gafoor Bhai |
Meherzan Mazda | Jeejeebhoy |
Rohit Gill | Not specified |
The Bads Of Bollywood Storyline
बैड्स ऑफ बॉलीवुड की कहानी एक नए एक्टर आसमान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड में नाम कमाने की कोशिश करता है। सीरीज में दिखाया गया है कि स्टार किड्स और आउटसाइडर्स को किस तरह के चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है। सीरीज में मस्ती, कॉमेडी, सस्पेंस और फिल्म इंडस्ट्री की असली और कई बार चौंकाने वाली सच्चाई को बेहद आसान और दिलचस्प अंदाज में दिखाया गया है। पहले एपिसोड में ड्रग्स का मुद्दा, नेपोटिज्म और बेबाक बातों को बेझिझक दिखाया गया है।

The Bads Of Bollywood Release Date
आर्यन खान द्वारा डायरेक्ट ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2025 को रिलीज कर दिया गया है।
The Bads Of Bollywood Streaming Platform
अगर आप भी Bads Of Bollywood Web Series को देखना चाहते हैं तो इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करके देखा जा सकता है लेकिंग याद रहे आपके पास न्नेत फ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
Ab jo bolega… yeh show bolega 🔥
— Netflix India (@NetflixIndia) September 18, 2025
Watch The Ba***ds of Bollywood, out now, only on Netflix. #TheBadsOfBollywoodOnNetflix pic.twitter.com/KV5QvCDFua