2026 Maruti Brezza Facelift: मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट अब कुछ ही दिनों में लॉन्च होने वाली है और इसकी कई अंदरूनी जानकारियां पहले ही बाहर आ चुकी हैं। मौजूदा ब्रेजा हमेशा से एक बेहद प्रैक्टिकल और विश्वसनीय कॉम्पैक्ट एसयूवी रही है, जिसमें शानदार इंटीरियर और मजबूत पेट्रोल इंजन मिलता है। लेकिन अब Competitors के मुकाबले यह थोड़ी पुरानी और बोरिंग लगने लगी थी।
Table of Contents
2026 Maruti Brezza Facelift बेस LX वेरिएंट का नया फ्रंट लुक
लीक हुई तस्वीरों से पता चल रहा है कि नई ब्रेजा फेसलिफ्ट के बेस एलएक्सआई वेरिएंट में भी काफी सारे अच्छे बदलाव किए गए हैं। आगे की तरफ इसकी पूरी लुक नई हो गई है – एक फ्रेश डिजाइन वाली ग्रिल, नया बंपर, बंपर पर लगी सिल्वर स्किड प्लेट और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स का सेटअप इसे पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बना देगा।
2026 Maruti Brezza Facelift साइड प्रोफाइल में नए अपडेट्स
2026 Maruti Brezza Facelift के साइड प्रोफाइल की बात करें तो नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में बहुत बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। फिर भी इसमें कुछ नई चीजें जरूर जोड़ी गई हैं। अनुमान है कि बेस एलएक्सआई वेरिएंट में स्टील व्हील्स के साथ व्हील कवर, टर्न इंडिकेटर्स वाली ओआरवीएम्स, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स और ब्लैक आउट बी पिलर मिलेंगे। ये छोटे छोटे बदलाव भी कार को पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक लुक देते हैं।

2026 Maruti Brezza Facelift रियर डिजाइन और बैक लुक
पीछे की डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। मारुति ने इसे मौजूदा मॉडल के काफी करीब रखा है। इसमें एलईडी टेललैंप्स, बूट लिड पर नंबर प्लेट हाउसिंग, टेललैंप्स के बीच में ब्रेजा लिखा हुआ और मारुति का लोगो मिल सकता है। कुल मिलाकर बाहर की तरफ जितने भी बदलाव किए गए हैं, वे कार को पूरी तरह तरोताजा और आकर्षक लुक देते हैं।

2026 Maruti Brezza Facelift बेस वेरिएंट के फीचर्स और सेफ्टी
लीक हुई तस्वीरों और जानकारी के मुताबिक, नई ब्रेजा फेसलिफ्ट का बेस एलएक्सआई वेरिएंट भी काफी अच्छा रहेगा। इसमें मैनुअल एसी, मैनुअल आईआरवीएम, फैब्रिक सीटें, फिक्स्ड रियर हेडरेस्ट और चारों पावर विंडोज जैसे जरूरी फीचर्स दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के मामले में मारुति ने इस बार अच्छा काम किया है। उम्मीद है कि इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS के साथ EBD, थ्री पॉइंट सीट बेल्ट्स विद रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। ये सारी चीजें उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो कम बजट में एक बड़ी, प्रैक्टिकल और सबसे ज्यादा सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं।
2026 Maruti Brezza Facelift इंजन और गियरबॉक्स का नया अपडेट
लीक हुई तस्वीरों में ब्रेजा फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स साफ दिख रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें अपडेटेड या नया टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो फ्रॉन्क्स से लिया जा सकता है। ये बदलाव न सिर्फ ड्राइविंग को ज्यादा मजेदार बनाएगा बल्कि पावर और माइलेज दोनों में बेहतरी देगा।

2026 Maruti Brezza Facelift संभावित कीमत और मुकाबला
संभावित कीमत और मुकाबले की बात करें तो फेसलिफ्ट ब्रेजा की कीमत मौजूदा मॉडल से 20,000 से 50,000 रुपये तक बढ़ सकती है, जो वेरिएंट पर निर्भर करेगा। अभी मारुति ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 8.26 लाख से 13.01 लाख रुपये के बीच है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में यह टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सिरोस, मारुति फ्रॉन्क्स, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी मजबूत गाड़ियों से सीधा मुकाबला करेगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई 2026 Maruti Brezza Facelift की जानकारी मीडिया स्त्रोतों के माध्यम से दी गई है किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के पूर्व Maruti की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट या नजदीकी डीलर से अवश्य संपर्क करें और इसी प्रकार की खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे TaazaHalchal को सब्सक्राइब करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।
Read More –
- KTM E-Bike 2025: 220KM की शानदार रेंज, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिज़ाइन कीमत सिर्फ ₹2,499
- Yamaha Mio 125 होगा गियर के साथ आने वाला पहला स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत
- Renault Kwid Facelift 2025 दमदार इंजन और फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च, कीमत लगभग 4 लाख रुपये
- GST Reforms 2025: GST घटने के बाद इन बाइक्स पर भारी बचत सिर्फ 55 हजार रुपये से शुरू, जानें पूरी डिटेल्स
- 2025 Hyundai Venue का नया लुक और एडवांस फीचर्स देख दीवाने हो जाओगे, जानें कीमत और लॉन्च
- Tata Punch Facelift SUV टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नए अवतार और कई फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च, जानें कीमत
- Odysse Vader इलेक्ट्रिक बाइक स्मार्ट फीचर्स और 125km रेंज के साथ पेश हुई, कीमत सिर्फ ₹1.62 लाख
- Skoda Elroq SUV सिंगल चार्ज पर 500Km रेंज के साथ जल्द होगी लॉन्च
- VinFast VF6 And VF7 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स, रेंज और बुकिंग की पूरी जानकारी
- TVS Apache RTR 160 4V बनी हर युवा राइडर की पहली पसंद जो दिल को छू ले
- TVS Ntorq 150 Launch: टीवीएस ने लॉन्च किया नया स्कूटर Ntorq 150, जानें शानदार फीचर्स और कीमत












