6 ऋतुओं के नाम | All Seasons Name in Hindi and English

Published On:

Follow Us:
6 ऋतुओं के नाम | All Seasons Name in Hindi and English

Seasons Name in Hindi and English : दोस्तों, दुनिया में मौजूद विभिन्न देशों में कुल 4 ऋतुएं होती हैं लेकिन भारत में 6 ऋतुएं पाई जाती हैं अगर आप भी भारत में रहते हैं और भारत में पायी जाने वाली सभी ऋतुओं के नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानना चाहते हैं, तो एक दम सही आर्टिकल पर आ गये हैं क्यों कि इस आर्टिकल में हम आपको 6 ऋतुओं के नाम हिन्दी और अंग्रेजी 6 Seasons Name in Hindi and English में बताने जा रहे हैं।

हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि कौन सी ऋतु में कौन सा अंग्रेजी महीना आता है, किस ऋतु में कितना तापमान रहता है? और सिर्फ इतना ही नही सभी ऋतुओं की विस्तार से जानकारी आपको देने वाले हैं। यह जानकारी आपको और आपके बच्चों को अवश्य जानना चाहिए।

6 ऋतुओं के नाम हिंदी और अंग्रेजी में – 6 Seasons Name in Hindi and English

S. No.Seasons in HindiSeasons in English
1वसंत ऋतुSpring Season
2.ग्रीष्म ऋतुSummer Season
3.वर्षा ऋतुRainy Season
4.शरद ऋतुAutumn Season
5.हेमंत ऋतुPre-Winter Season
6.शीत ऋतुWinter Season
6 ऋतुओं के नाम | All Seasons Name in Hindi and English
6 ऋतुओं के नाम | All Seasons Name in Hindi and English
6 ऋतुओं के नाम | All Seasons Name in Hindi and English

All Seasons Name in Hindi and English

  • वसंत ऋतु (Spring Season)
  • ग्रीष्म ऋतु (Summer Season)
  • वर्षा ऋतु (Rainy Season)
  • शरद ऋतु (Autumn Season)
  • हेमंत ऋतु (Pre-Winter Season)
  • शीत ऋतु (Winter Season)

All Seasons Name in Hindi with Months

नीचे हमारे द्वारा सभी ऋतुओं के नाम हिन्दी भाषा में दिए गये हैं। साथ ही किस ऋतु में कौन सा महिना आता है यह भी तालिका में हमने स्पष्ट किया है।

वसंत ऋतु (Vasant Ritu)मार्च – अप्रैल
ग्रीष्म ऋतु (Gresham Ritu)मई – जून
वर्षा ऋतु (Varsha Ritu)जुलाई – अगस्त
शरद ऋतु (Sharad Ritu)सितम्बर – मध्य नवंबर
हेमंत ऋतु (Hemant Ritu)नवंबर – दिसंबर
शीत ऋतु (Sheet Ritu)मध्य दिसंबर – फरवरी
6 ऋतुओं के नाम | All Seasons Name in Hindi and English

All Seasons Name in English with Months

नीचे हमारे द्वारा सभी ऋतुओं के नाम अंग्रेजी भाषा में दिए गये हैं। वहीं अगर लिपि की बात करें तो रोमन और देवनागरी दोनों लिपि में सभी 6 ऋतुओं के नाम हमने आपको बताये हैं। जैसे कि बसंत ऋतु को अंग्रेजी में “Spring Season” कहते हैं पर इसकी लिपि रोमन है। “स्प्रिंग सीजन” की भाषा तो अंग्रेजी है लेकिन लिपि देवनागरी है।

Spring Season (स्प्रिंग सीजन)March – April
Summer Season (समर सीजन)May – June
Rainy Season (रेनी सीजन)July – August
Rainy Season (रेनी सीजन)September – Mid-November
Pre-Winter Season (प्री-विंटर सीजन)November – December
Winter Season (विंटर सीजन)Mid-December – February
6 ऋतुओं के नाम | All Seasons Name in Hindi and English

Six Seasons Name with Temperature Range

भारत में मूल रूप से 6 ऋतुएँ पायी जाती हैं। ये सभी ऋतुएं अगल अलग महीनों में अलग अलग होती है वहीं सभी ऋतुओं का तापमान भी अलग अलग होता हैं। जब गर्मी का मौसम आता है तो तापमान चरम सीमा पर चला जाता है तो वहीं जब जाड़े का मौसम आता है तब तापमान माइनस में आ जाता है। उत्तरी भारत में तापमान की दृष्टि से वसंत ऋतु को सर्वश्रेष्ठ मन जाता है। वहीं अगर दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो यहाँ वर्षभर एक समानं तापमान बना रहता है।

हमारे द्वारा नीचे एक सरणी दी गई है जो आपको यह समझने में मदद करेगी की आखिर किस ऋतु में कितना तापमान रहता है? आसानी से समझने के लिए हमने तापमान का माप डिग्री सेल्सियस में दर्शाया है।

वसंत ऋतु (Spring Season)20°C to 25°C
ग्रीष्म ऋतु (Summer Season)25°C to 45°C
वर्षा ऋतु (Rainy Season)30°C to 35°C
शरद ऋतु (Autumn Season)20°C to 30°C
हेमंत ऋतु (Pre-Winter Season)Around 27°C
शीत ऋतु (Winter Season)5°C to 25°C
6 ऋतुओं के नाम | All Seasons Name in Hindi and English

All Seasons Name with Hindu Month and Vaidik Month

ऋतुहिन्दू मासवैदिक मासग्रेगरियन मास
वसन्त ऋतुचैत्र से वैशाखमधु और माधवफरवरी से मार्च
ग्रीष्म ऋतुज्येष्ठ से आषाढशुक्र और शुचिमार्च से जून
वर्षा ऋतुश्रावन से भाद्रपदनभः और नभस्यजुलाई से सितम्बर
शरद ऋतुआश्विन से कार्तिकइष और उर्जअक्टूबर से नवम्बर
हेमन्त ऋतुमार्गशीर्ष से पौषसहः और सहस्यदिसम्बर से 15 जनवरी
शिशिर ऋतुमाघ से फाल्गुनतपः और तपस्य16 जनवरी से फरवरी
6 ऋतुओं के नाम | All Seasons Name in Hindi and English

सभी ऋतुओं के नाम और महत्वपूर्ण जानकारी

सभी ऋतुओं के नाम (All Seasons Name) आपने अब तक के लेख में जानें अब इन ऋतुओं के बारें में विस्तार पूर्वक हमने आगे आर्टिकल में आपको बताया है तो चलिए देर किस बात की जल्दी से एक-एक करके जान लेते हैं इन सभी ऋतुओं के बारे में ..

वसंत ऋतु (बसंत)

वसंत ऋतू बहुत ही सुहावनी लगती है। इस ऋतु को ऋतुराज भी कहा जाता हैं। यह ऋतु सर्दी के मौसम के बाद और ग्रीष्म ऋतु के पहले आती है। भारत में फरवरी और मार्च के महीने वसंत ऋतु के अंतर्गत आते है। इस ऋतु में हर तरफ चहल पहल और हरियाली रहती हैं नए पत्तों के साथ वृक्ष हरे भरे लगते हैं, इसी ऋतु में सरसों के खेत लहलहा उठते हैं उनमें पीले-पीले खूबसूरत फूल देख ऐसा लगता है मानों मन झूम उठा हो इसी बीच कोयल की कू – कू करती आवाज कानों में संगीत की भांति प्रतीत होती है।

इन दिनों आसमान साफ होता है और दिन में पक्षी उड़ते हुए दिखाई देते है और रात में चाँद की चाँदनी मनमोहक दिखाई देती है। वसंत ऋतु में न ज्यादा ठंड और न ही ज्यादा अधिक गर्मी होती है।

ग्रीष्म ऋतु (गर्मी)

गर्मी के मौसम को ग्रीष्म ऋतु कहते हैं। ग्रीष्म ऋतु वर्ष का सबसे गर्म मौसम होता हैं। ग्रीष्म ऋतु का आगमन वसंत ऋतु के बाद और वर्षा ऋतु के पहले होता है. यह ऋतु मार्च महीने से लेकर जून महीने तक के समय अन्तराल तक रहती हैं। इस ऋतु में दिन बड़े एवं रातें छोटी होती हैं। इस ऋतु में सभी लोग हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनते हैं। इस ऋतु में गर्मीं होने से लोगों द्वारा ठंडी जगहों तथा पहाड़ों पर घूमना बेहद पसंद किया जाता है।

मनुष्यों का ऋतुओं के मुताबिक खान-पान भी बदलता है जैसा मौसम वैसा खान-पान अब जैसे इस ऋतु को ही लेलो इस ग्रीष्म ऋतु में लोगों को ठंडा पानी, शरबत पीना और आइसक्रीम खाना पसंद हैं। वहीं इस ऋतु में एक से बढकर एक रसदार फल जैसे संतरा, फलों का राजा आम, तरबूज, खरबूज, इत्यादि आते है।

वर्षा ऋतु (मानसून)

वर्षा ऋतु सभी ऋतुओं में मनमोहक ऋतु होती है इस ऋतु में वर्षा होती रहती हैं यह ऋतु भारत में जुलाई के महीने से सितंबर के महीने तक रहती है। वहीं इस ऋतु को किसानों के लिए वरदान वाली ऋतु भी खा जाता हैकतु कि इस ऋतु में ही किसान खरीफ की फसल बोते हैं। इसलिए वर्षा ऋतु सभी वनस्पतियों, पेड़ पोधों के लिए वरदान है। वर्षा होने के कारण पेड़ -पौधों में रौनकता छा जाती है वह हरे – भरे हो जाते हैं और बेहद खुबसूरत नज़र आते हैं वहीं बगीचे भी खिल उठते हैं।

शरद ऋतु (शरद)

शरद ऋतु जिसे पतझड़ भी कहते हैं क्यों कि इस मौसम में पेड़ों से पत्ते गिरने लगते हैं यह ऋतु वर्षा ऋतु के बाद और शीत ऋतु के पहले आती है। शरद ऋतु सितंबर और अक्टूबर के महीनों में आती है इस ऋतु में मौसम गर्मी और आद्रता के बीच होता है आसमान नीला दिखाई देता है, दिन छोटे और रात बड़ी हो जाती है। वर्षा ऋतु से उत्पन्न कीड़े मकोड़े धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं मौसम भी शीतलता बनी रहती है, सुबह और शाम के समय थोड़ा कुहासा या कोहरा छाया होता है। इस मौसम में स्वादिष्ट फल और सब्जियाँ मिलती है।

हेमंत ऋतु (पूर्व-सर्दी)

हेमंत ऋतु भी भारत में पाई जाने वाली छह ऋतुओं में से एक है। नवंबर और दिसंबर के दो महीने इसी ऋतु के अंतर्गत आते हैं। इस ऋतु में मौसम दिन में शीतलता वाला रहता है। तो वहीं रात धुंधली होती हैं साथ ही इस ऋतु में प्रकृति का सुन्दर स्वरूप दिखाई पड़ता है। पेड़- पौधे भी अपने हरे – भरे रंगों से भर उठते हैं। इसी मौसम में दीपावली, छठ पूजा, जैसे मनमोहक त्योहार आते हैं जो मनुष्य के मन मंदिर को तारो ताज़ा करते हैं।

शीत ऋतु (सर्दी)

शीत ऋतु यानि की सर्दी का मौसम। शीत ऋतु में बहुत सर्दी पड़ती है लोगो को ठण्ड से बचने के लिए ऊनी कपडें पहनने की आवश्यकता होती है शीत ऋतु का मौसम नवंबर से लेकर फरवरी तक बना रहता है। इस मौसम में दिन छोटे हो जाते हैं तो वहीं रातें बड़ी हो जाती हैं बाकी ऋतुओं के मुकाबले शाम को अँधेरा बहुत जल्दी हो जाता है। सर्दी के इस मौसम में सुबह और शाम कोहरा छाया रहता है इसी सर्दी के मौसम में क्रिसमस, नया साल जैसे त्योहार आते है।

Season Name in Sanskrit (ऋतुओं के नाम संस्कृत में)

  1. वसंतः ऋतु
  2. ग्रीष्म ऋतु
  3. वर्षा ऋतु
  4. शरद ऋतु
  5. हेमन्तः ऋतु
  6. शिशिरः ऋतु

सवाल-जवाब (FAQs)

Q1: ऋतुओं का राजा कौन है?

Ans: ऋतुओं का राजा वसंत ऋतु को कहते है।

Q2: सरस्वती पूजा किस ऋतु में मनाया जाता है?

Ans: सरस्वती पूजा वसंत ऋतु में मनाया जाता है।

Q3: कौन सी ऋतु में दिन बड़ा और रात छोटी होती है?

Ans: ग्रीष्म ऋतु ऐसी ऋतु है जिसमें दिन बड़ा और रात छोटी हो जाती है।

Q4: किस ऋतु में अत्यधिक ठंड पड़ती है?

Ans: शीत ऋतु में अत्यधिक ठंड पड़ती है।

Q5: मानसून किस ऋतु में आता है?

Ans: मानसून वर्षा ऋतु में आता है।

Q6: भारत में ऋतुओं की संख्या कितनी है?

Ans: भारत में ऋतुओं की संख्या 6 है?

हमने इस आर्टिकल में सभी ऋतुओं के नाम हिंदी और अंग्रेजी (All Seasons Name in Hindi and English) की सारी जानकारी साँझा की है, अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरुर बताये और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करें. इसी प्रकार के और भी खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे TaazaHalchal को सब्सक्राइब करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।

Read More:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mr. Jeet

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम Jeet है और मैं एक पेशेवर ब्लॉगर हूं मुझे प्रौद्योगिकी, बाजार, मनोरंजन, जीवन शैली और वर्तमान समाचारों से संबंधित विषयों पर लिखना पसंद है। मैं उन सभी उद्योगों के साथ काम करता हूं जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। मेरा उद्देश्य तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना और व्यक्तिगत अनुभवों, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना है। मैं अपने ब्लॉग पोस्ट और समाचार लेखन के माध्यम से अपने पाठकों को समृद्धि, मनोरंजन और जीवन शैली के मामलों में जानकारी और सहायता प्रदान करने का प्रयास करता हूं।

Leave a comment