Mahindra Thar 3-Door Facelift 2025: महिंद्रा की पॉपुलर SUV थार 3-डोर अब एक शानदार फेसलिफ्ट वर्जन में लौटने वाली है, जो इसके फैंस के बीच खलबली मचा रही है। 2020 में लॉन्च हुई इस आइकॉनिक गाड़ी ने बाजार में तहलका मचाया था, लेकिन थार रॉक्स 5-डोर के आने के बाद 3-डोर मॉडल की बिक्री पर थोड़ा असर जरूर पड़ा। अब ये नया अपडेट थार को फिर से ग्राहकों का फेवरेट बनाने के लिए तैयार है। इसमें थार रॉक्स से इंस्पायर्ड एडवांस फीचर्स, बड़ा टचस्क्रीन और मॉडर्न इंटीरियर मिलेगा, जो इसे ऑफ-रोड किंग बनाती है। क्या आप भी इस अपकमिंग थार कि जानकारी लेना चाहते हैं अगर हाँ तो आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।
Mahindra Thar 3-Door Facelift 2025 Design
फेसलिफ्ट मॉडल के फ्रंट में एक नया ग्रिल देखने को मिल सकता हैं, जो कि 5-डोर थार रॉक्स जैसा दिखेगा। वहीं गोल हेडलैम्प्स वैसे ही रहेंगे, लेकिन इनमें LED प्रोजेक्टर यूनिट्स और अपडेटेड एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। पिछले हिस्से में नए LED टेल लैंप्स और 5-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे। ये हल्के फुल्के बदलाव थार को पहले की तरह ही रफ एंड टफ बनाए रखेंगे।

Mahindra Thar 3-Door Facelift 2025 Engine
Mahindra Thar 3-Door Facelift में इंजन विकल्पों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें पहले की तरह ही 1.5-लीटर डीजल (जो RWD मॉडल में मिलता है), 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। SUV में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का ऑप्शन रहेगा और 4×4 वेरिएंट भी उपलब्ध होगा, जिससे यह ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए खास बना रहेगा।
Mahindra Thar 3-Door Facelift 2025 Features
Mahindra Thar 3-Door Facelift में कई नए और अपडेटेड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें एक बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, और 360 डिग्री कैमरा जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल होने कि उम्मीद है। इन सबके अलावा पावर विंडो स्विच अब दरवाजों पर दिए जायेंगे और इंटीरियर में नया सेंटर कंसोल देखने को मिल सकता है। वहीं कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कई नए सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं, जिससे यह SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम और कम्फर्टेबल हो जाएगी।

Mahindra Thar 3-Door Facelift 2025 Price
Mahindra Thar 3-Door Facelift की कीमत के बारे में बात करें तो इस मॉडल कि कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। एक्सपर्ट्स कि मानें तो इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹11.50 लाख से ₹17.62 लाख तक जाने की उम्मीद है।
Mahindra Thar 3-Door Facelift 2025 Launch Date
फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च के बारें में फिलहाल अभी अधिकारिक जानकारी नही मिली है लेकिन उम्मीद है कि ये मोडल सितम्बर के अंत तक भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई Mahindra Thar 3-Door Facelift 2025 की कीमतें संभावित औसत कीमतें हैं, जो लॉन्च के बाद समय, शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग हो सकती हैं। बाइक खरीदने से पहले कृपया अपनी नजदीकी Mahindra डीलरशिप से वास्तविक कीमत और उपलब्ध वेरिएंट्स की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और इसी प्रकार की खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे TaazaHalchal को सब्सक्राइब करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।
Read More –
- VinFast VF6 And VF7 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स, रेंज और बुकिंग की पूरी जानकारी
- Citroen Basalt X स्टाइलिश डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
- TVS Apache RTR 160 4V बनी हर युवा राइडर की पहली पसंद जो दिल को छू ले
- TVS Ntorq 150 Launch: टीवीएस ने लॉन्च किया नया स्कूटर Ntorq 150, जानें शानदार फीचर्स और कीमत
- 90kmpl के माइलेज वाली Hero Splendor 125 अब सिर्फ ₹2500 की EMI पर ले जाइये घर
- TVS Ntorq 160 स्कूटर भारत में 4 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत