VinFast VF6 And VF7 Electric SUV Launched: हेल्लो दोस्तों, वियतनामी कंपनी VinFast ने भारत में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक SUV, VF6 और VF7 पेश की हैं। ये दोनों ही गाड़ियां यहां लोकल असेंबली के साथ मिल रही हैं। इन SUVs को खास लुक, अच्छे फीचर्स और दमदार रेंज के लिए पसंद किया जाता है। आइये इनके बारें में डिटेल्स जानते हैं।
VinFast VF6: डिजाइन और नए फीचर्स
VinFast VF6 एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV है जिसे खासकर युवाओं को ध्यान में रखते हुए शहर में चलाने के लिए बनाया गया है। इसके आगे की ओर क्लोज्ड ग्रिल, V शेप की LED DRLs, और अलग स्टाइल वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। वहीं रूफ रेल्स, स्पॉइलर, और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स इसकी स्टाइल को ओर भी बेहतर बनाते हैं।

इसका इंटीरियर ड्यूल-टोन थीम के साथ आता है और इसमें 12.9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल जोन AC, वेंटिलेटेड सीट्स और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। सबसे अच्छी बात VF6 में 423 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है इसके अलावा इसे रियर सीट फोल्ड करके और भी बढ़ाया जा सकता है।
VinFast VF7: शानदार डिजाइन और प्रीमियम स्पेस
VinFast VF7 एक मीडियम साइज की इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें ज्यादा जगह और बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। इसके आगे बोल्ड लुक, LED हेडलैंप्स, बड़े अलॉय व्हील्स और प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट मिलते हैं। इंटीरियर में प्रीमियम लेदर सीट्स, 12.9 इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले और एम्बिएंट लाइटिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। VF7 में 537 लीटर का बूट स्पेस है।

VinFast VF6 and VF7: सेफ्टी फीचर्स
VF6 और VF7 दोनों ही SUV में एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें लेवल 2 ADAS फीचर जैसे – अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, और लेन सेंटरिंग देखने को मिलते हैं। साथ ही 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पार्किंग सेंसर और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग भी शामिल हैं।
VinFast VF6 and VF7: बैटरी और रेंज
VinFast VF6 में 59.6 kWh की बैटरी दी गई है, जो Eco मॉडल में करीब 399 किमी और Plus में लगभग 381 किमी तक चल सकती है। यह SUV 0-100 किमी/घंटा की गति सिर्फ 8.89 सेकंड में पकड़ लेती है।

VinFast VF7 में 70.8 kWh की बैटरी है, जो Eco वेरिएंट में करीब 500 किमी और Plus AWD वेरिएंट में 431 किमी WLTP रेंज देती है। VF7 AWD सिर्फ 5.8 सेकंड में 0-100 की रफ्तार पकड़ती है और इसमें LFP टाइप बैटरी मिलती है। दोनों SUVs फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती हैं।
VinFast VF6 and VF7: कीमत और मुकाबला
VinFast VF6 की एक्स-शोरूम कीमत ₹16.49 लाख से शुरू होकर ₹18.29 लाख तक जाती है। वहीं इसका मुकाबला MG ZS EV, Hyundai Creta EV और Tata Curvv EV जैसी प्रीमियम SUV कारों से होगा।
VinFast VF7 की कीमत ₹20.89 लाख से शुरू होकर ₹25.49 लाख तक जाती है। ये BYD Atto 3, Mahindra XEV 9e और Hyundai Ioniq 5 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs को टक्कर देती है।
VinFast VF6 and VF7: बुकिंग और डिलीवरी डेट
VinFast ने VF6 और VF7 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। आप ₹21,000 के रिफंडेबल टोकन के साथ ऑनलाइन या डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने 27 शहरों में 32 डीलरशिप खोली हैं और जल्द ही इन SUVs की डिलीवरी भी शुरू हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई VinFast VF6 and VF7 की कीमतें संभावित औसत कीमतें हैं, जो लॉन्च के बाद समय, शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग हो सकती हैं। SUV खरीदने से पहले कृपया अपनी नजदीकी VinFast डीलरशिप से वास्तविक कीमत और उपलब्ध वेरिएंट्स की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और इसी प्रकार की खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे TaazaHalchal को सब्सक्राइब करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।
Read More –
- Citroen Basalt X स्टाइलिश डिज़ाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
- TVS Ntorq 150 Launch: टीवीएस ने लॉन्च किया नया स्कूटर Ntorq 150, जानें शानदार फीचर्स और कीमत
- 90kmpl के माइलेज वाली Hero Splendor 125 अब सिर्फ ₹2500 की EMI पर ले जाइये घर
- TVS Ntorq 160 स्कूटर भारत में 4 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
- Maruti Fronx Hybrid 2025: भारत की नई माइलेज किंग, हाइब्रिड तकनीक के साथ जल्द होगी लॉन्च
- Land Rover Defender 2025: दमदार ताकत, लग्ज़री और एडवेंचर का परफेक्ट SUV एक्सपीरियंस अब 1.05 करोड़ से शुरू
- 2025 Royal Enfield Hunter 350 नए ग्रेफाइट ग्रे कलर में हुई लॉन्च, जानिए कीमत
- 2025 Renault Triber Facelift दमदार इंजन और फीचर्स के साथ नए अवतार में हुई लांच, सस्ती कीमत में खरीदें 7-सीटर कार
- नये लुक में जल्द लॉन्च होगी Tata Punch Facelift 2025, सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स के साथ माइक्रो SUV फिर मचाएगी धमाल
- TATA Electric Bike मचाएगी धूम 280km की सर्टिफाइड रेंज और फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ फीचर्स भी होंगे लाजबाब!










