Ayush Shetty Biography in hindi: आयुष शेट्टी बैडमिंटन की दुनिया में एक ऐसा नाम है जिसने बहुत ही कम उम्र में अपना बड़ा नाम बना लिया है। कर्नाटक के छोटे से गांव में जन्मे आयुष ने अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट के दम पर बैडमिंटन कोर्ट में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वो सिर्फ 20 साल के हैं, लेकिन उन्होंने जिस तरह से अपनी मौजूदगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कराई है, वो काबिल-ए-तारीफ है। उनके खेल का स्टाइल फुर्तीला, स्मार्ट और तकनीकी रूप से बेहद मजबूत है।
नीचे हमने आपको इनके बारे में और अधिक जानकारी जैसे Ayush Shetty Biography, Early Life, Age, Family, Education, Career, Net Worth, BWF World Tour Title 2025 आदि को विस्तार से बताया है।
Table of Contents
Ayush Shetty Biography in hindi | आयुष शेट्टी बायोग्राफी

।
Ayush Shetty कौन है? Who is Ayush Shetty?
आयुष शेट्टी भारत के एक होनहार और उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो अपनी मेहनत और जबरदस्त खेल से इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना रहे हैं। उनका जन्म 3 मई 2005 को कर्नाटक के सनूर गांव में हुआ था। BWF वर्ल्ड टूर टाइटल अपने नाम करने के बाद उनकी BWF वर्ल्ड रैंकिंग जून 2025 तक 31 तक पहुंच गई है।

Ayush Shetty Early Life
आयुष का बचपन बहुत सामान्य था। उनके पिता एक किसान हैं और शुरू में उन्होंने खेतों में खेलने के साथ ही बैडमिंटन की ओर रुझान दिखाया। परिवार ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें पहले स्थानीय कोचों से ट्रेनिंग दिलवाई गई। जब वे 12 साल के थे तब बेहतर ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु भेजा गया।
Ayush Shetty Family
आयुष शेट्टी के पिता राम प्रकाश एक किसान हैं और खुद खेती करते हैं। खेतों में खेलते-खेलते ही आयुष को बैडमिंटन खेलने का शौक लग गया। शुरुआत में यह सिर्फ एक खेल की तरह था, लेकिन जब परिवार ने उनकी इस प्रतिभा को गंभीरता से पहचाना, तो उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले उन्हें गांव में ही स्थानीय कोचों से ट्रेनिंग दिलवाई गई। जैसे-जैसे आयुष का खेल बेहतर होता गया, वैसे-वैसे परिवार का भरोसा भी बढ़ता गया। जब वह सिर्फ 12 साल के हुए, तब उन्हें बेहतर कोचिंग देने के लिए बेंगलुरु भेजा गया। यहीं से उनके प्रोफेशनल करियर की असली शुरुआत हुई।
Ayush Shetty Education
बैडमिंटन के साथ-साथ आयुष ने पढ़ाई में भी रुचि रखी। उन्होंने बेंगलुरु के ही एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स साइंस में BSC की पढ़ाई की। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में बैडमिंटन को अपनी प्राथमिकता बना लिया था। उन्हें पेशेवर ट्रेनिंग प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी से मिली, जो देश की सबसे मशहूर स्पोर्ट्स एकेडमियों में से एक है। इस ट्रेनिंग सेंटर में उन्होंने अपनी स्किल्स को निखारा और बड़े-बड़े खिलाड़ियों के साथ कोर्ट शेयर किया। उनके कोचेस ने उन्हें तकनीकी रूप से मजबूत और मैच के लिए मानसिक रूप से तैयार किया।
Ayush Shetty Career
आयुष शेट्टी ने 2023 में अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। इस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा और देश को गर्व करने का मौका दिया।
सबसे बड़ी बात ये है कि 2025 में आयुष ने फाइनल में कनाडा के ब्रायन यैंग को गेम में हराकर अपना पहला BWF World Tour Title जीतकर इतिहास रच दिया है। वर्तमान में आयुष की BWF वर्ल्ड रैंकिंग 31 है और यह अब तक की उनकी सबसे बेहतरीन रैंकिंग मानी जा रही है।

Ayush Shetty BWF World Tour Title 2025
आयुष शेट्टी ने हाल ही में BWF वर्ल्ड टूर टाइटल जीतकर अपने करियर का सबसे बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस जीत के बाद उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 31वीं हो गई है, जो अब तक की उनकी सबसे बेहतरीन रैंकिंग मानी जा रही है। उन्होंने अब तक करीब 77 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जीत दर्ज की है और उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। आयुष को भारत के बैडमिंटन का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है।
Ayush Shetty Net Worth
2025 तक आयुष शेट्टी की अनुमानित नेट वर्थ ₹10 लाख से ₹25 लाख के बीच मानी जा रही है। उन्होंने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा टूर्नामेंट जीतकर और ब्रांड एंडोर्समेंट से हासिल किया है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं, खासतौर पर इंस्टाग्राम पर @ayushshetty_03 के नाम से मौजूद हैं, जहां वह अपने ट्रेनोंग, फिटनेस और बैडमिंटन लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं।
Ayush Shetty – FAQ’s
आयुष शेट्टी कौन है?
आयुष शेट्टी भारत के एक होनहार और उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
आयुष शेट्टी की नेटवर्थ कितनी है?
आयुष शेट्टी की संपत्ति करीबन ₹10 लाख से ₹25 लाख रूपये के आस-पास है।
आयुष शेट्टी की उम्र कितनी है?
आयुष शेट्टी की वर्तमान उम्र 20 साल है।
आज के इस लेख में हमने आपको आसान शब्दों में Ayush Shetty Biography in Hindi की जानकारी विस्तार से दी है उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए आप हमें सोशल मीडिया पर फॉलो और हमारी साइट Taaza Halchal को सब्सक्राइब कर सकते हैं, धन्यवाद!
Read More
- Addu Defaulter Biography: Age, Family, Real Name Case, Crime
- Sahil Khanna Biography and Net Worth 2025, Age, Family, जानिए पूरी डिटेल्स
- Anurag Dwivedi Net Worth: YouTube, Instagram Income, जानिए आखिर कैसे बनाई 200 करोड़ की संपत्ति
- Shubhankar Mishra Net Worth: कितना कमाते हैं शुभांकर मिश्रा Youtube से, जानें Age, Wife, Lifestyle, Income 2024 पूरी जानकारी!
- Anjali Arora Net Worth: कितना कमाती हैं अंजलि अरोड़ा Instagram से, जानें Age, Family, Assets, Income 2024 पूरी जानकारी!
- Hiral Radadiya Biography in Hindi: Early Life, Age, Family, Photos, Web series List
- Bharti Jha Biography in Hindi: Early Life, Age, Family, Photos, Boyfriend, Web Series List
- Zoya Rathore Web Series List: Web Series Names, Cast, OTT Platform, Release Date, Episode
- Priya Gamre Web Series List: Web Series Names, Cast, Platform, Release Date, Episode
- Ruks Khandagale Web Series List: Web Series Names, Cast, OTT Platform, Release Date, Episodes
- Priyanka Chaurasia Web Series List: आपकी रातों की नींद उड़ा देंगी ये वेब सीरीज