India Reports First Mpox Clade 1 Case: भारत में पहला MPOX मामला आया सामने, जानें Mpox क्या है, लक्षण, इलाज, बचाव

Published On:

Follow Us:
India Reports First Mpox Clade 1 Case: भारत में पहला MPOX मामला आया सामने, जानें Mpox क्या है, लक्षण, इलाज, बचाव

India Reports First Mpox Clade 1 Case: भारत में मंकी पॉक्स (Mpox) के Clade 1b स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया है। जानकारी के लिए आपको बता दें अफ्रीकी देशों में इस स्ट्रेन ने बेहद कहर बरसाया है। यह इस कदर फैला है कि WHO ने इसे एक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। अब भारत में भी इस महामारी के पहले मामले की पुस्ती हुई है जहाँ एक व्यक्ति UAE से लौटा है। आगे हमने लेख में Mpox की आवश्यक जानकारी जैसे Mpox क्या है, लक्षण, इलाज, बचाव आदि की जानकारी विस्तार से दी है।

India Reports First Mpox Clade 1 Case

Clade 1b स्ट्रेन के पहले मामले को लेकर WHO द्वारा पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी होने का ऐलान किया गया है दरअसल केरल के एक 38 वर्षीय शख्स के ब्लड सैंपल की जांच में Clade 1b स्ट्रेन होने की पुष्टि की गई है अफ़्रीकी देशों में इस Clade 1b स्ट्रेन के चलते मंकी पॉक्स (Mpox) के बेहद गंभीर मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है इसके अलावा दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में जब हिसार के रहने वाले जिस 26 वर्षीय युवक की ब्लड सैंपल की जांच की गई तो उनके ब्लड में Mpox के Clade 2 स्ट्रेन होने की पुष्टि की गई है। हालाँकि अब वह व्यक्ति स्वस्थ हो चुका है।

मंकी पॉक्स (Mpox) क्या है?

Mpox एक गंभीर बीमारी है जिसे मंकी पॉक्स कहते हैं यह वायरस के कारण फैलने वाली बीमारी है जो ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस की एक प्रजाति है और जानलेवा है अफ्रीका के कई देशों में यह बहुत तेजी से फ़ैल रहा है यह चेचक के भांति होने वाली घटक बीमारी है।

Mpox Clade 1b स्ट्रेन क्या है? (What is mpox clade 1b?)

महामारी के विज्ञान के मुताबिक Mpox Clade 1b अन्य प्रकारों की तुलना में काफी आसानी से फैलता है । वहीं क्लेड 1 प्रकार 3 प्रतिशत मृत्यु दर के साथ अधिक घातक भी है।

Mpox Clade 1b स्ट्रेन के लक्षण क्या हैं? (Mpox Symptoms)

  • मांस पेशियों में में दर्द
  • काफी थकान और कमजोरी महसूस करना
  • मलाशय में सूजन
  • पेशाब करने में समस्या
  • बुखार
  • खरोंच
  • ठंड लगना
  • सिरदर्द होना

मंकीपॉक्स (Mpox) का इलाज क्या है?

मंकीपॉक्स (Mpox) की चपेट में आये व्यक्ति को सर्वप्रथम अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए वहीं चेचक के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ एंटीवायरल दवाओं जैसे टेकोविरिमैट (टीपीओएक्सएक्स) या ब्रिनसीडोफोविर (टेम्बेक्सा) आदि भी इसके इलाज में सहायक है।

मंकी पॉक्स का प्रभाव

एमपॉक्स (Mpox) का प्रभाव अफ्रीका के कई देशों में बहुत अधिक कहर वर्षा रहा है जिसमें कई सारे Mpox Clade 1b स्ट्रेन के केस देखने को मिले हैं भारत में पहली बार जुलाई 2022 में Mpox का क्लेड-2 स्ट्रेन मामला सामने आया था हल्किन अब वह सकाश पूरी तरह ठीक है इस बार फैलने वाले क्लेड- 1 में मृत्यु दर की गणना 3 प्रतिशत की जा रही है। फ़िलहाल भारत में अभी तक मात्र 2 मामलों की ही पुष्टि हुई है जिसमें एक शख्स केरल का 38 वर्षीय युवक है तो वही दूसरा दिल्ली के अस्पताल में भर्ती एक 26 वर्षीय शख्स था जो अब ठीक हो चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामलों के बाद दिए निर्देश?

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस संक्रमण को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है उनके द्वारा हर पहलु पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने मंकीपॉक्स (Mpox) जैसी गंभीर बीमारी होने से बचाओ सम्बन्धी दिशा निर्देश जारी किए हैं आइये आपको बताते हैं वह क्या हैं –

  • संक्रमित व्यक्ति के साथ लंबे समय तक निकट संपर्क और यौन संपर्क से बचें।
  • शरीर, घाव के तरल पदार्थ के साथ सीधे संपर्क से बचे।
  • बीमारी से संक्रमित व्यक्ति के दूषित कपड़े, चादर आदि का इस्तेमाल करने से बचें।
  • Mpox भी चिकनपॉक्स और स्मॉल पॉक्स के ही समान इन्सान से इन्सान में फैलता है।
  • फ़िलहाल एक राहत है कि यह कोविड-19 की भांति हवा में नहीं फैलता।

मंकी पॉक्स से कैसे बचें?

  • साफ़ सफाई से रहें।
  • संक्रमित व्यक्ति या जानवर के संपर्क में आने से बचें।
  • हाथों को साबुन, हेंडवाश, पानी से अच्छी तरह धोएं।
  • मांसाहार करने से बचें।

FAQs

प्रश्न 1. क्या एमपॉक्स का इलाज संभव है?

उत्तर: एमपॉक्स एक गंभीर बीमारी है इस बीमारी में शरीर में हाथ पैर आदि पर दर्दनाक दाने हो जाते हैं, मलाशय में सूजन, बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द और थकान महसूर होना जैसी समस्याएँ हो जाती हैं यह कभी कभी पूरी तरह ठीक हो जाती है तो वही दूसरी और कभी कभी अधिक गंबीर स्थिति भी बन सकती है।

प्रश्न 2. क्या एमपॉक्स जानलेवा है?

उत्तर: हाँ, अधिक गंभीर स्थिति में यह मृत्युदर का कारण बन सकता है खासकर बच्चों और कम प्रतिरोधक प्रणाली वाले व्यक्ति के लिए या बहुत घातक है।

प्रश्न 3. मंकीपॉक्स वायरस क्या है और कितना खतरनाक है?

उत्तर: Mpox एक गंभीर बीमारी है जिसे मंकी पॉक्स कहते हैं यह वायरस के कारण फैलने वाली बीमारी है जो ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस की एक प्रजाति है और जानलेवा है यह चिकनपॉक्स और स्मॉल पॉक्स आदि के जितना ही खतरनाक है।

आज के इस लेख में हमने आपको आसान शब्दों में India Reports First Mpox Clade 1 Case और Mpox की आवश्यक जानकारी जैसे Mpox क्या है, लक्षण, इलाज, बचाव आदि की जानकारी विस्तार से दी है उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए आप हमें सोशल मीडिया पर फॉलो और हमारी साइट Taaza Halchal को सब्सक्राइब कर सकते हैं, धन्यवाद!

Read More:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mr. Jeet

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम Jeet है और मैं एक पेशेवर ब्लॉगर हूं मुझे प्रौद्योगिकी, बाजार, मनोरंजन, जीवन शैली और वर्तमान समाचारों से संबंधित विषयों पर लिखना पसंद है। मैं उन सभी उद्योगों के साथ काम करता हूं जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। मेरा उद्देश्य तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना और व्यक्तिगत अनुभवों, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना है। मैं अपने ब्लॉग पोस्ट और समाचार लेखन के माध्यम से अपने पाठकों को समृद्धि, मनोरंजन और जीवन शैली के मामलों में जानकारी और सहायता प्रदान करने का प्रयास करता हूं।

Leave a comment