List of Bold OTT Platforms Banned in 2025: भारत सरकार ने आखिरकार 23 जुलाई 2025 को उन सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की है, जो लगातार एडल्ट, बोल्ड या कामुक कंटेंट बना रहे थे। यह फैसला खास तौर पर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया है। इस फैसले से एक तरफ एडल्ट वेब सीरीज़ देखना पसंद करने वालों को थोड़ी निराशा हो सकती है वहीं ऐसे माता-पिता जिन्हें अपने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा की चिंता थी, उनके लिए ये एक राहत की खबर है। आगे हमने आर्टिकल में आपको उन सभी Bold OTT प्लेटफार्म की लिस्ट जिन्हें सरकार द्वारा बैन कर दिया गया है।
Why Banned Bold Content OTT Platforms
- बार-बार नियमों का उल्लंघन: ये प्लेटफॉर्म्स पहले भी बैन या चेतावनी पा चुके थे, पर बार-बार अलग नाम से आकर वही एडल्ट सामग्री दिखा रहे थे।
- महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा: सरकार और महिला-बच्चा सुरक्षा संस्थाओं को लगा कि ये कंटेंट बच्चों और समाज पर बुरा असर डालता है।
- आईटी नियम 2021 का पालन न करना: इन ओटीटी ऐप्स ने सरकार के बनाए नियमों, खासकर आईटी नियम 2021, का पालन नहीं किया था।
- सरकारी चर्चा और निर्णय: कई मंत्रालयों से सलाह के बाद यह अंतिम फै़सला लिया गया।
List of Bold OTT Platforms Banned in 2025
जिन 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा है, उनके नाम नीचे दिए गये हैं –
- ALTBalaji (ALTT)
- Ullu
- Big Shots App
- Desiflix
- Boomex
- NeonX VIP
- Navarasa Lite
- Gulab App
- Kangan App
- Bull App
- ShowHit
- Jalva App
- Wow Entertainment
- Look Entertainment
- Hitprime
- Fugi
- Feneo
- ShowX
- Sol Talkies
- Adda TV
- HotX VIP
- Hulchul App
- MoodX
- Triflicks
- Mojfli
Total Bold OTT Ban Count Reaches 43
सितंबर 2024 में सरकार ने इन सभी प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी भी दी थी, मगर कई OTT ऐप्स नए-नए नाम और वेबसाइट्स के ज़रिए फिर से वही बोल्ड कंटेंट दिखाने लगे। इसी वजह से अब पूरी तरह बैन की कार्रवाई हुई और सरकार ने 23 जुलाई, 2025 को 25 OTT वेबसाइट्स और ऐप्स को बैन कर दिया, जिससे 2025 तक कुल 43 OTT प्लेटफॉर्म्स को भारत में ऐसी अश्लील या समाज विरोधी कंटेंट के लिए बैन किया जा चुका है। सरकार ने आगे भी साफ़ किया है कि किसी नियम या कानून के खिलाफ कंटेंट डालने पर सख्त ऐक्शन होगा।