पहली देसी एसयूवी कूप Tata Curvv से जल्द उठेगा पर्दा, जानें फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में

Tata Curvv : आगामी टाटा कर्व उस कॉन्सेप्ट से बेहद मेल खाती है जो कि पहली बार 2022 में प्रदर्शित किया गया था। इस कूप एसयूवी में भी वही एस्थेटिक डिजाइन प्रस्तुत किया जाएगा जैसा कि नेक्सन और हैरियर फेसलिफ्ट सहित टाटा की कई कारों में देखने को मिलता है। टाटा मोटर्स ने यह कंफर्म किया है कि आगामी टाटा कार डीजल और पेट्रोल पावरट्रेन विकल्पों के अलावा इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन विकल्प के साथ उपलब्ध होगी आगे आर्टिकल में आपको हम विस्तार से बताने वाले हैं की टाटा की ओर से आने वाली यह नई टाटा कर कब लांच होगी और क्या इस कर में खास होने वाला है?

Tata Curvv : लुक और डिजाइन

सबसे पहले Tata Curvv के लुक और डिजाइन के बारे में बात की जाए तो Tata Curvv भारत की पहली देसी एसयूवी कूप रहने वाली है जो अब तक लॉन्च हुई SUV गाड़ियों से बेहद आकर्षक दिखती है इस सेगमेंट की अन्य गाड़ियों में दिए बोक्सी डिजाइन के मुकाबले टाटा कर्व में सेडान और एसयूवी का मिलता जुलता रूप दिखाई देता है गाड़ी के फ्रंट में पावरफुल बंपर, आकर्षक ग्रिल और मॉडर्न लाइट सेटअप दिखते हैं।

टाटा कर्व के फ्रंट लुक को देखने पर यह नेक्सॉन, हैरियर और सफारी की झलक दिखाई पड़ती है। वही एयरोडायनैमिक थीन किसी कॉन्सेप्ट कार की भांति प्रतीत होता है। इसके स्लोपिंग रूफलाइन, बड़े पहिये, हाई अप्रोज और डिपार्चर एंगल, बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस इसे इस सेगमेंट में और भी ज्यादा खास बनाते हैं।

Tata Curvv : बेहतरीन इंटीरियर और सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स

Tata Curvv एसयूवी कूप की फीचर्स के बारे में अगर बात की जाए तो इस एसयूवी कार में स्पेसियस केबिन, बेस्ट-इन-क्लास टेक्नॉलजी, अच्छे मटीरियल वाली सीट, पैनोरमिक ग्लास रूफ, ज्यादा स्टोरेज स्पेस और अडवांस्ड इन्फोटेनमेंट सिस्टम, बड़ी स्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी के साथ ही महंगी लग्जरी कारों में दिखने वाले शानदार फीचर्स की सुविधा इस कार में उपलब्ध कराई जाएगी।

पहली देसी एसयूवी कूप Tata Curvv से जल्द उठेगा पर्दा, जानें फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में
पहली देसी एसयूवी कूप Tata Curvv से जल्द उठेगा पर्दा, जानें फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में

Tata Curvv : पेट्रोल और डीजल के साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन भी

टाटा कर्व एसयूवी में मिलने वाले पावरट्रेन के बारे में बात करें तो यह एसयूवी कार पेट्रोल और डीजल के साथ साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्प में भी पेश की जाएगी हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन के कारण कंपनी पहले इलेक्ट्रिक विकल्प को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी उसके बाद आईसी इंजन मॉडल पर आधारित पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स को भी आने वाले दिनों में लॉन्च कर सकती है आईसी इंजन मॉडल मैं टाटा कर्व के कई सारे ट्रांसमिशन विकल्प मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tata Curvv : कीमत

Tata Curvv SUV की कीमत के बारें में बात करें तो अधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का खुलासा नही हुआ है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 15-20 लाख रूपये के आस पास हो सकती है वहीं कार के भारतीय बाज़ार में अगस्त महीने के अंत तक लांच होने की सम्भावना है।

हमने इस आर्टिकल में ‘Tata Curvv‘ के सभी संभावित फीचर्स और कीमत के बारें में जानकारी शेयर की है, अगर आपको इस लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें जरुर बतायें और इसे साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करना ना भूलें. इसी प्रकार के और भी खबरों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे TaazaHalchal को सब्सक्राइब करें और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो करें।

Read More:

Leave a comment

दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ TVS NTorq 150 स्कूटर हुआ लॉन्‍च Bigg Boss OTT 3 Winner Sana Makbul के सर सजा बिग बॉस का ताज AI फीचर्स के साथ 12 जुलाई को लॉन्च होंगा OPPO Reno 12 5G धांसू फ़ोन 5 जुलाई को लांच होगी दुनिया की पहली Bajaj CNG Bike Breast Cancer बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस Hina Khan