Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: Early Life, Age, Family, Career, Records, Caste, Girlfriend, Net Worth, जानिए पूरी डिटेल्स

Published On:

Follow Us:
Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: Early Life, Age, Family, Career, Records, Caste, Girlfriend, Net Worth, जानिए पूरी डिटेल्स

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: यशस्वी जायसवाल एक भारतीय क्रिकेट हैं जिन्होंने काफी कम वक़्त में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से लोगो का ध्यान आकर्षित किया है और लोकप्रियता हासिल करने में सफल रहे हैं वह बाएँ हाथ से खेलने वाले आक्रामक बल्लेबाज है जिन्होंने कई बार अपनी खेल शैली से भारत का नाम रोशन किया है यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हैं।

यशस्वी जयसवाल एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने काफी कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में दोहरा शतक बनाया है वहीं अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले वह तीसरे सबसे युवा क्रिकेटर बन चुके हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी करने के कारण ही उन्हें ICC T20 World Cup 2024 के लिए इंडियन क्रिकेट टीम की 15 मेंबर स्क्वैड के रूप में सेलेक्ट किया गया है।

यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय (Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi)

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: Early Life, Age, Family, Career, Records, Caste, Girlfriend, Net Worth, जानिए पूरी डिटेल्स
Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: Early Life, Age, Family, Career, Records, Caste, Girlfriend, Net Worth, जानिए पूरी डिटेल्स
Full nameYashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal
Nick NameYash
Date Of Birth 28 December 2001
Birth PlaceSuriyawan, Bhadohi, Uttar Pradesh
Age 23 years
Jersey Numbers23
Jersey NameYB Jaiswal
Profession Indian Cricketer
Father’s NameBhupendra Kumar Jaiswal
Mother’s nameKanchan Jaiswal
Brother 2 brothers,
Sister 3 Sisters 
Marital StatusUnmarried
Girlfriends Updated Soon 
Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi

यशस्वी जायसवाल कौन हैं? (Who is Yashasvi Jaiswal?)

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) एक प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर हैं, जो कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं यशस्वी जयसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां गांव के एक गरीब परिवार में हुआ था। वह कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया का जाना माना बन गए हैं। हालाँकि इसके लिए उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण भी किया है वहीं इस बीच उन्हें कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा।

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: Early Life, Age, Family, Career, Records, Caste, Girlfriend, Net Worth, जानिए पूरी डिटेल्स
Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: Early Life, Age, Family, Career, Records, Caste, Girlfriend, Net Worth, जानिए पूरी डिटेल्स

यशस्वी जायसवाल का परिवार (Yashasvi Jaiswal Family)

यशस्वी जायसवाल के परिवार की बात करें तो उनके पिता का नाम भूपेंद्र जायसवाल है जो कि भदोही में हीं एक छोटे से हार्डवेयर की दुकान को चलाते थे वहीं उनकी माता का नाम कंचन जयसवाल है जो कि एक गृहणी हैं। यशस्वी के परिवार में माता पिता और छह भाई-बहन हैं जिसमें यशस्वी का नंबर चौथा है।

उन्हें बचपन से ही क्रिकेट के प्रति अत्यधिक झुकाव रहा है। जब वह मात्र 11 साल के थे तब यशस्वी अपनी पारिवारिक आर्थिक तंगी से परेशान होकर और भारत के लिए खेलने के जूनून को लेकर अकेले ही मुंबई चले गए, जहां उनको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने लगन और परिश्रम से उन्होंने अपने क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा किया।

यशस्वी जायसवाल की शिक्षा (Yashasvi Jaiswal Education)

यशस्वी जायसवाल ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा अपने गांव से ही पूरी की उनके स्कूल का नाम बीपीएमजी पब्लिक स्कूल हैं हालाकिं घर की परिस्थितियों की वजह से वह ज्यादा पड़ नही सके और 11 वर्ष की छोटी उम्र में ही वह अपना क्रिकेटर बनने का सपना लेकर मुम्बई चले गए वाहन उन्होंने रिजवी स्प्रिंगफील्ड हाई स्कूल से अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी की।

यशस्वी जायसवाल का प्रारंभिक जीवन (Yashasvi Jaiswal Early Life)

यशस्वी जायसवाल को मुंबई आने के बाद रहने की सबसे बड़ी दिक्कत हुई उनके पास रहने के लिए घर नही था तो वह मुंबई के वर्ली में अपने एक चाचा के यहाँ रहने लगे लेकिन उनका घर भी काफी छोटा था इसलिए परेशानी हुई तो उनके चाह ने उन्हें कल्बादेवी के एक डेयरी में काम दिला दिया. उन्हें सबसे सुकून की ब्बत यह लगी की वह वाहन सो भी सकते थे हालाँकि कुछ ही महीने बीते थे कि उन्हें डेयरी से निकाल दिया फिर उन्हें काफी दिन भटकने के बाद एक टेंट में रहने की जगह मिल गई।

अब फ़िलहाल यशस्वी की रहने की समस्या डोर हो गई थी वह मुंबई के आजाद मैदान के मुस्लिम यूनाइटेड क्लब टेंट में काम किया करते थे। वह रोजाना दिन में क्रिकेट खेला करते थे वहीं रात को खाना बनाते थे। ऐसे ही यशस्वी लगभग तीन साल तक टेंट में रहे साथ ही छोटी मोटी नौकरियां भी करते रहे ताकि खर्चा चल सके। यशस्वी को जब नौकरी नही मिलती थी तो वह आजाद मैदान के पास पानीपूरी बेंचा करते थे। उन्हें एक दिन मैदान में खेलते हुए कोच ज्वाला सिंह ने देखा उन्होंने जायसवाल की क्रिकेट प्रतिभा को पहचाना, और उन्हें रहने के लिए जगह दी साथ ही उनके अभिभावक और गुरु बन गए।

यशस्वी जायसवाल ने अपनी पहली सफलता 2015 में हासिल की जब उन्होंने जाइल्स शील्ड मैच में लिम्का 319 रन बनाकर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर दिया यह उनकी कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास का नतीजा था इस इस जीत के बाद यशस्वी जयसवाल का मनोबल काफी बढ़ गया और वह स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते नजर आए अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें मुंबई की अंडर-16 टीम में शामिल किया गया वहीं भारत की अंदर-19 टीम में भी उन्हें खेलने का सुनहरा अफसर मिला।

यशस्वी जायसवाल ने 2015 में यशस्वी जयसवाल ने अपना नाम जाइल्स शील्ड मैच में लिम्का 319 रन बनाकर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। इस रिकॉर्ड के बाद जायसवाल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, स्थानीय सभी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन अव्वल दर्जे का रहने लगा। जल्द ही उन्हें मुंबई की अंडर-16 टीम में चुना गया और फिर भारत की अंडर-19 टीम में खेलने का मौका मिला। यशस्वी जयसवाल ने 2018 ACC अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई।

यशस्वी जायसवाल का क्रिकेट करियर (Yashasvi Jaiswal Cricket Career)

यशस्वी जायसवाल द्वारा 20 रन बनाते हुए 7 जनवरी 2019 को रणजी ट्रॉफी में मुंबई क्रिकेट टीम के जरिये पदार्पण किया गया। इसके बाद उन्होंने 28 सितंबर 2019 को विजय हजारे ट्रॉफी से अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की। विजय हजारे ट्रॉफी में यशस्वी ने दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटरका ख़िताब हासिल किया, जायसवाल ने झारखंड के खिलाफ 154 गेंदों में 203 रन बनाये जिससे राष्ट्रीय मीडिया का ध्यान उनकी तरफ गया। यशस्वी ने उस सीजन में 49 चौके और 25 छक्के के साथ 6 पारियों में 112 से अधिक रन बनाए।

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: Early Life, Age, Family, Career, Records, Caste, Girlfriend, Net Worth, जानिए पूरी डिटेल्स
Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: Early Life, Age, Family, Career, Records, Caste, Girlfriend, Net Worth, जानिए पूरी डिटेल्स

जायसवाल के इस प्रतिभाशाली प्रदंशन को देखते हुए 2020 अंडर-19 विश्व कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल गई। यशस्वी ने इस सुनहरे अवसर उठाते हुए टूर्नामेंट में सिर्फ 6 मैचों में 400 रन बनाकर भारत को अंडर-19 विश्व कप फाइनल में पहुंचने में सफलता दिलाई। लेकिन यह बात और है कि फाइनल में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी जयसवाल के अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया। इस मैच के बाद जायसवाल को पूरे क्रिकेटिंग वर्ल्ड में लोकप्रियता हासिल हुई।

यशस्वी जायसवाल का IPL करियर (Yashasvi Jaiswal IPL Career)

यशस्वी द्वारा ICC U-19 World Cup में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया गया जिससे IPLटीमों का ध्यान उनकी तरफ खींचा। और 2020 में हुए IPL Auction में राजस्थान रॉयल्स द्वारा जायसवाल को 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया। जायसवाल द्वारा 22 सितंबर 2020 को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ हुए मैच से आईपीएल (IPL) में डेब्यू किया गया, इस मैच में उनका प्रदर्शन इतना खास नही रहा वह 6 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर कैच आउट हो गए। जायसवाल ने उस सीजन केवल तीन मैच खेले और 40 रन बनाए। अगले सीजन यशस्वी ने अपने खेल में सुधार किया और 10 मैचों में 24.90 की औसत से 249 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

टेस्ट करियर (Test Career)

यशस्वी जायसवाल को जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच के लिए भारतीय टीम सिलेक्ट किया गया और IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन का रिवार्ड भी उन्हें प्राप्त हुआ उन्होंने 12 जुलाई 2023 को हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में अपनी पहली टेस्ट पारी खेली जिसमें उन्होंने शतक बनाते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रथम डेब्यू किया। शिखर धवन और रोहित शर्मा के बाद अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल तीसरे भारतीय ओपनर बन गए । यशस्वी ने कुल १७१ रन बनाये जिसमें उन्होंने 387 गेंदों में अ छक्का और 16 चौके जड़े।

यशस्वी जयसवाल के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें जनवरी 2024 में घरेलू मैदान पर हुए इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया। उनके द्वारा खेली गई पहले टेस्ट की पहली पारी में 80 रन बनाये गए जिसे उन्होंने मात्र 74 गेंदों में बनाये।

जब दूसरा मैच खेला गया तब उन्होंने 290 गेंदों पर 209 रन बनाकर अपना पहला दोहरा शतक बना डाला। इससे पहले टेस्ट मैच में सुनील गावस्कर को पहला और विनोद कांबली को दूसरा दोहरा शतक का ख़िताब प्राप्त हैं इस मैच के बाद जयसवाल दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने। अपने शानदार प्रदर्शन से यशस्वी ने भारत को सीरीज़ जीतने में मदद करी।

T20 करियर(T20 Career)

यशस्वी जयसवाल ने T20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 8 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच से की। हालांकि, यह अलग बात हैं कि उस मैच में उनका लक साथ नही दे पाया और वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अपने दूसरे मैच में यशस्वी ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए T20I में अपना पहला अर्धशतक बनाया जिसमें उन्होंने 51 गेंदों में कुल 84 रन की पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल की नेटवर्थ (Yashasvi Jaiswal Net Worth)

Yashasvi Jaiswal की नेट वर्थ की बात करें तो यशस्वी आज शानों सौकत की जिन्दगी जीते हैं वह करोड़ों के मालिक हैं। वहीं उनकी कमाई के मुख्य साधन टूर्नामेंट खेल और ब्रांड डील्स हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक यशस्वी जायसवाल की कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपये है। वहीं वह सालाना के लगभग 6-8 करोड़ रुपये कमाते हैं। राजस्थान फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2024 के लिए 4 करोड़ में बरकरार रखा। उन्हें भारत के लिए खेले जाने वाले प्रति टेस्ट मैच के लिए 15 लाख और प्रति मैच टी20 मैच खेलने के लिए 3 लाख रुपये दिए जाते हैं।

Yashasvi Jaiswal Net Worth20 Crore (Approx)
Yashasvi Jaiswal Annual Income 6-8 Crore
Yashasvi Jaiswal Income SourceCricket Matches & Brand Deals
Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi

यशस्वी जायसवाल का घर (Yashasvi Jaiswal House)

यशस्वी जायसवाल के घर के बारे में बताएं तो हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के लिए ठाणे, मुंबई में स्थित एक 5BHK फ्लैट को खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

यशस्वी जायसवाल सोशल मीडिया अकाउंट (Yashasvi Jaiswal Social Media Accounts)

Yashasvi Jaiswal Instagramyashasvijaiswal28
Yashasvi Jaiswal Facebookyashasvijaiswal28
Yashasvi Jaiswal Twitter (X)ybj_19
Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi

यशस्वी जायसवाल के कुछ रिकॉर्ड्स (Yashasvi Jaiswal Records List)

  • यशस्वी जायसवाल ने साल 2018 की जाइल्स शील्ड टूर्नामेंट में हुए एक स्कूल क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया था।
  •  वह लिस्ट ए क्रिकेट में 2019 में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बेट्समैन हैं।
  • IPL 2023 में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक का रिकार्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है।
  • टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले 17वें भारतीय बल्लेबाज। 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में उन्होंने 171 रन की पारी खेली।
  • यशस्वी जायसवाल पहले ऐसे भारतीय ओपनर बल्लेबाज हैं जिहोने विदेशी धरती पर टेस्ट डेब्यू करके शतक बनाया है।
  • सुनील गावस्कर और विनोद कांबली के बाद जयसवाल दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं।

यशस्वी जायसवाल की उपलब्धियाँ (Yashasvi Jaiswal Achievement / Award)

Award Year 
Yashasvi Jaiswal made 319 in the Shield match 2015
Player of the Series Award in Under-19 World Cup2020
Emerging Player of the Season Award, IPL 20232023
Man of the Match award for century in the first match against West Indies2023
Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi

यशस्वी जायसवाल की पिछली 10 पारियां (Yashasvi Jaiswal’s last 10 Innings)

मैचरनप्रारूपतारीख
इंग्लैंड के खिलाफ57टेस्ट07 मार्च 2024
इंग्लैंड के खिलाफ73 & 37टेस्ट23 फरवरी 2024
इंग्लैंड के खिलाफ10 & 214*टेस्ट15 फरवरी 2024
इंग्लैंड के खिलाफ209 & 17टेस्ट02 फरवरी 2024
इंग्लैंड के खिलाफ80 & 15टेस्ट25 जनवरी 2024
अफगानिस्तान के खिलाफ4*टी20I17 जनवरी 2024
अफगानिस्तान के खिलाफ68टी20I14 जनवरी 2024
साउथ अफ्रीका के खिलाफ0 & 28टेस्ट03 जनवरी 2024
साउथ अफ्रीका के खिलाफ17 & 5टेस्ट26 दिसंबर 2023
भारत बनाम साउथ अफ्रीका60टी20I14 दिसंबर 2023
Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi

Yashasvi Jaiswal Age

यशस्वी जायसवाल का जन्म 2001 में हुआ था जिसके मुताबिक उनकी वर्तमान उम्र 23 वर्ष है।

Yashasvi Jaiswal – FAQs

यशस्वी जायसवाल कौन हैं?

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) एक प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर हैं।

यशस्वी जायसवाल की कुल संपत्ति कितनी है?

यशस्वी जायसवाल की कुल संपत्ति 20 करोड़ रुपये है।

यशस्वी जायसवाल की उम्र कितनी है?

यशस्वी जायसवाल की वर्तमान उम्र 23 वर्ष है।

यशस्वी जायसवाल की जाति (Caste) क्या हैं?

यशस्वी जायसवाल की जाति (Caste) ‘कलवार‘ है।

आज के इस लेख में हमने आपको आसान शब्दों में यशस्वी जायसवाल का जीवन परिचय (Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi) की जानकारी विस्तार से दी है उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए आप हमें सोशल मीडिया पर फॉलो और हमारी साइट Taaza Halchal को सब्सक्राइब कर सकते हैं, धन्यवाद!

Read More:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mr. Jeet

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम Jeet है और मैं एक पेशेवर ब्लॉगर हूं मुझे प्रौद्योगिकी, बाजार, मनोरंजन, जीवन शैली और वर्तमान समाचारों से संबंधित विषयों पर लिखना पसंद है। मैं उन सभी उद्योगों के साथ काम करता हूं जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। मेरा उद्देश्य तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देना और व्यक्तिगत अनुभवों, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करना है। मैं अपने ब्लॉग पोस्ट और समाचार लेखन के माध्यम से अपने पाठकों को समृद्धि, मनोरंजन और जीवन शैली के मामलों में जानकारी और सहायता प्रदान करने का प्रयास करता हूं।

Leave a comment