Vishal and Sai Dhanshika Engaged: दोस्तों, आज तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विशाल का जन्मदिन है वहीं आपको बता दें विशाल ने अपनी लॉन्ग-टाइम फ्रेंड और एक्ट्रेस साई धनशिका के साथ आज 29 अगस्त 2025 शुक्रवार को सगाई कर ली है, विशाल के 47वें जन्मदिन पर चेन्नई में उनके अन्ना नगर वाले आलीशान घर में ये सगाई समारोह संपन्न हुआ। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने रिंग्स एक्सचेंज की, और विशाल ने X (एक्स) पर सगाई की तस्वीरें शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दी। उनकी तस्वीरें देखकर फैंस के बीच उत्साह का माहौल बन गया है साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ सी आ गई है!
Vishal and Sai Dhanshika Engaged -15 साल की दोस्ती से प्यार तक का सफ़र
विशाल और साई धनशिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों ही 15 साल से दोस्त थे और मई 2025 में Yogi Da के प्रेस इवेंट में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल स्वीकृति दे दी थी। धनशिका ने बताया कि विशाल ने हमेशा उनका सम्मान किया और हर एक मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे हैं धनसिका ने बताया कि वह उनका सबसे खास दिन था जब वह मुसीबत में थी और उस वक्त विशाल उनके घर गए और उनको सपोर्ट किया।
Thank u all u darlings from every nook and corner of this universe for wishing and blessing me on my special birthday. Happy to share the good news of my #engagement that happend today with @SaiDhanshika amidst our families.feeling positive and blessed. Seeking your blessings and… pic.twitter.com/N417OT11Um
— Vishal (@VishalKOfficial) August 29, 2025
वहीं विशाल ने भी कहा कहां की भगवान का मैं शुक्रगुजार हूं जिन्होंने धनशिका को मेरे लिए बचा कर रखा उनके फैंस को उनके प्यार और दोस्ती का यह मिक्स रिश्ता बेहद पसंद आ रहा है दोनों ने ही कहा कि वह एक पॉजिटिव और प्यारी जिंदगी व्यतीत करेंगे धनशिका
Vishal and Sai Dhanshika Marriage Date
खबरों की माने तो विशाल और धनशिका ने पहले 29 अगस्त 2025 को शादी करने की प्लानिंग की थी क्योंकि इस फिल्म विशाल का जन्मदिन की है। लेकिन विशाल, जो नदिगर संगम (साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) के जनरल सेक्रेटरी हैं उन्होनें शादी को तब तक टाल दिया है जब तक नदिगर संगम का नया बिल्डिंग प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो जाता। विशाल चाहते हैं कि इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद ही वो शादी करें। फैंस अब नई वेडिंग डेट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं, जो शायद सितंबर 2025 में हो सकती है।
Vishal and Sai Dhanshika Career
सुपरस्टार विशाल और धनशिका दोनों अपने करियर में बिजी हैं। विशाल अपनी 35वीं फिल्म मघुदम (Magudam) में काम कर रहे हैं, जिसमें दुषारा विजयन, योगी बाबू, और अंजलि भी मुख्य किरदारों में हैं। वहीं दूसरी तरफ, धनशिका की भी अपकमिंग फिल्म Yogi Da रिलीज के लिए तैयार है। दोनों की केमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन हो या ऑफ-स्क्रीन, फैंस को हमेशा लुभाती है। Bigg Boss 19 के चर्चों के बीच ये सगाई तमिल सिनेमा के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
Vishal and Sai Dhanshika की जोड़ी आखिर क्यों है खास?
विशाल और साई धनशिका की उम्र में भले ही 12 साल का हौसला हो हौसला हो लेकिन उनकी जोड़ी ग्लैमर और समझदारी से भरी हुई है जो उन्हें खास बनाती है दोनों की ही सादगी और कमिटमेंट को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं Bigg Boss 19 में नेलम गिरी और नेहल चुडासमा जैसे कंटेस्टेंट्स के बीच ये सगाई की खबर ने अलग ही रंग जमा दिया है। अब देखना है कि ये लव स्टोरी शादी के बाद कैसी चमकती है।
आज के इस लेख में हमने आपको आसान शब्दों में Vishal and Sai Dhanshika Engaged और दोनों की बाकी जानकारी विस्तार से दी है उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए आप हमें सोशल मीडिया पर फॉलो और हमारी साइट Taaza Halchal को सब्सक्राइब कर सकते हैं, धन्यवाद!
Read More:
- Nehal Chudasama Biography: Bigg Boss 19, Net worth, Wiki, Age, Family, Career, Boyfriend, Income 2025, जानिये पूरी डिटेल्स
- Shivani Kumari Net Worth and Biography: Wiki, Age, Family, Career, Salary, Income 2024, Bigg Boss OTT 3, जानिए पूरी डिटेल्स
- Vishal Pandey Biography: Big Boss OTT 3, Net worth, Wiki, Age, Family, Career, Girlfriend, Wife, Income 2024, जानिये पूरी डिटेल्स
- Sana Makbul Biography: Bigg Boss OTT 3, Net worth, Wiki, Age, Family, Career, Boyfriend, Husband, Salary, Income 2024, जानिये पूरी डिटेल्स
- Anjali Arora Net Worth: कितना कमाती हैं अंजलि अरोड़ा Instagram से, जानें Age, Family, Assets, Income 2024 पूरी जानकारी!
- Gungun Gupta: Age, Income, Height, Career, Family, Boyfriend, Biography, Net Worth 2024, Love Life & More
- Shubhankar Mishra Net Worth: कितना कमाते हैं शुभांकर मिश्रा Youtube से, जानें Age, Wife, Lifestyle, Income 2024 पूरी जानकारी!
- Manish Kashyap Net Worth: Age, Income, Education, Girlfriend, Wife, Career, Youtube Earning 2024, Biography। मनीष कश्यप का जीवन परिचय